jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

Big Breaking: बांग्लादेश का छात्र विरोध प्रदर्शन देश के लिए सबसे घातक हो रहा है। छात्रों ने कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदेश : हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन काफी उग्र और हिंसक हो गया है। मीडिया सूत्रो के हवाले जानकारी मिल रही है। समाचार एजेंसी एएफपी ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश का छात्र विरोध प्रदर्शन देश के सबसे घातक हो रहा है। इस दौरान छात्रों ने कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी, जिसके बाद देश भर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया सप्ताह के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं। जिनमें से सिर्फ गुरुवार को 32 लोग मारे गए। देश के 64 जिलों में यह प्रदर्शन फैल गया है। मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।

इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप्प सरकारी कार्यालयो मे लगाई आग –

- Install Android App -

छात्रो के हिंसक प्रदर्शन से देश में इंटरनेट सेवा लगभग पूरी तरह से बंद हो गई । पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिस कार्यालयों और सरकारी कार्यालयों में आगजनी की है. कई जगहों पर तोड़फोड़ की है। देश के सरकारी प्रसारक ‘बांग्लादेश टेलीविजन’ का ढाका मुख्यालय भी शामिल है. टेलीविजन मुख्यालय में सैकड़ों आक्रोशित छात्र घुस गए और इमारत में आग लगा दिए, जिसके बाद से सरकारी टीवी चैनल बंद हो गया है.

ढाका में 50 पुलिस चौकियां जली –

राजधानी ढाका के पुलिस बल के प्रवक्ता फारुक हुसैन ने मीडिया को बताया कि ‘कल हुई झड़पों में करीब 100 पुलिसकर्मी घायल हो गए और करीब 50 पुलिस चौकियों को जला दी गई। पुलिस के बयान में कहा गया कि यदि इस तरह का हिंसक प्रदर्शन आगे भी जारी रहा तो पुलिस अत्यधिक कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।