jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

Mp Big News: प्रधान पाठिका को जातिप्रमाण पत्र के लिये 250 रुपए लेना पड़ा महंगा, पालक ने बनाया विडियो हुआ वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन : जिले मे सरकारी काम करने के बदले मे रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने के एवज मे 250 रुपए की मांग की गई । जिले के सनावद क्षेत्र में के नालवा के माध्यमिक स्कूल की प्रधानपाठिका स्नेहलता पंवार द्वारा विद्यार्थियों से जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 और प्रवेश के लिए 150 रुपये लिए जा रहे थे।

पालक ने की कलेक्टर से शिकायत दिखाया विडियो –

एक पालक ने वीडियो बनाकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को शिकायत की। साथ ही वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम पीएस अगास्या ने जांच की। जांच में विद्यार्थियों से रुपए लेना सिद्ध हुआ। इसके बाद प्रधानपाठिका को निलंबित किया है। बड़वाह BEO कार्यालय में अटैच किया है।

- Install Android App -

रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल –

इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पालक कह रहा है कि जाति प्रमाण पत्र के रुपये नहीं लगते हैं। कपिल को बोला है। उसने 3-4 बाेला है कि 250 रुपये दो। पहली बात तो जाति प्रमाण पत्र के पैसे लग ही नहीं रहे हैं। इसके बाद भी प्रधान पाठिका रुपये ले रही है। वह कहती है कि जाति प्रमाण पत्र फेल हो गया है। पुन: बनाने के लिए 250 रुपए लगेंगे। इस सम्बंध मे अधिकारियों का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने की निशुल्क व्यवस्था है।

Big Breaking: बांग्लादेश का छात्र विरोध प्रदर्शन देश के लिए सबसे घातक हो रहा है। छात्रों ने कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी!