jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

MP में 14 अक्टूबर से नए बारिश सिस्टम के साथ ठंडक का आगाज़

भोपाल। मानसून की लगभग विदाई के साथ मध्यप्रदेश में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। बीती रात राजगढ़ सबसे ठंडा रहा।यहां पारा 16 डिग्री से नीचे है। भोपाल में पारा 18 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवा की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। हालांकि, अक्टूबर के तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा लुढ़कने लगता है।

अगले 4 दिन प्रदेश बारिश का अलर्ट

अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश नहीं हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिली रही। भोपाल में ठंडी हवा भी चलती रही।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है। शुक्रवार को पूर्वी हिस्से के तीन जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 11, 12 और 13 अक्टूबर को वेदर ड्राई रहेगा। यानी, कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।

राजगढ़ सबसे ठंडा

- Install Android App -

मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा है, यहां तापमान 16 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जिसे यहां ठंड लगने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ठंड तेज हो सकती है, ऐसे में तापमान तेजी से नीचे जाएगा और ठंड का असर बढ़ेगा।

इंदौर-भोपाल के हाल

इंदौर भोपाल में भी अब तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास शुरू हो गया है। भोपाल में तापमान 18 डिग्री के आसपास है, जबकि इंदौर में तापमान 22 डिग्री तक बना हुआ है, हालांकि दोपहर में यहां अच्छी धूप खिल रही है।

रातें हो रही ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि इस बार अक्टूबर के महीने में भी शुरू में अच्छी बारिश हुई है, जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है, ऐसे में रातें अभी से ठंडी हो रही है. प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

गुलाबी ठंड
मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड से शुरुआत होने वाली है, दिवाली तक प्रदेश में ठंड का असर तेज हो जाएगा। हालांकि अधिकतर जिलों में दोपहर तक अच्छी धूप खिल जाती है, लेकिन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक मौसम में फिर से बदलाव दिख सकता है।