jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

भोपाल : यूजीसी के नियमों के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में भीम आर्मी ने जमकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन करते हुए यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए भी निकले थे। लेकिन तभी पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करके भीम आर्मी के लोगों को खदेड़ दिया।

भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया, पूर्व विधायक आरडी प्रजापति समेत कई नेता शामिल हुए। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर भी निशाना साधा। आरडी प्रजापति ने कहा कि जहां भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों की बात होगी, मैं वहां जाऊंगा। 28 फरवरी को हमारी यात्रा छतरपुर गांव पहुंचेगी।

- Install Android App -

प्रजापति ने धीरेंद्र शास्त्री की तुलना डाकुओं से की है। प्रजापति ने कहा कि जैसे धीरेंद्र शास्त्री 300 लड़कियों की शादी करवा रहे हैं, वैसे ही हमारे यहां पहले डाकू भी यही करते थे। करोड़ों रुपये लूटने के बाद 2-4 लड़कियों की शादी कर देते थे।

CM आवास की तरफ जाते समय पुलिस ने खदेड़ा

प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ भी घेराव करने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी तरुणपुष्कर के पास पहुंचे पुलिस ने रोक लिया। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके पानी की बौछार करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।