jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

भोपाल : सेप्टिक टैंक में बक्से से मिला महिला का शव

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमल नगर में सेप्टिक टैंक में महिला का शव मिला। शव को टीन के बक्से में रस्सी से बांधकर फेंका गया था। शव को सेप्टिक टैंक में डुबोने के लिए बॉक्स में पत्थर भी डाला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है शव

- Install Android App -

पूरा मामला निशातपुरा के कमल नगर इलाके का है। यहां 6 दुकानों के पास खुले मैदान में बने सेप्टिक टैंक के अंदर एक महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को सेप्टिक टैंक में एक बक्से के तैरने के की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचने के बाद जब बक्से को खोला गया तो उसमें महिला की शव बरामद हुआ। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच में है। महिला के हाथ में टैटू भी बना है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल से पुलिस ने शव के साथ बक्सा और महिला के जेवर भी बरामद किए हैं। आशंका है कि हत्या करके महिला के शव को सेप्टी टैंक में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।