jhankar
ब्रेकिंग
आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां...

Mp News: ‘खून की दलाली का काला सच’ दलाल पीड़ित के परिजनों से वसूल रहे मनमाना रुपया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड : खून की जरुरत पड़ने पर लोग अपने पहचान और रिश्तेदारों से संपर्क करते हैं लोग ब्लड डोनेशन को एक पवित्र काम समझकर मानवता के नाते अवश्य मदद करते हैं मगर शनिवार को भिंड जिला अस्पताल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती एक मरीज के पिता से खून दिलवाने के नाम पर एडवांस के तौर पर बकायदा 500 रुपये लिए गए।जिसका एक विडियों भी सामनें आया है। इस मामले में स्वजन ने रुपये लेने वाले युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराने के लिए सिटी कोतवाली मेें आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 12 निवासी कौशलेश शर्मा किसान है| उन्होने बताया कि शनिवार की सुबह मेरे बेटे श्याम  की तबियत अचानक खराब हुई | जिसे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया|  जहां मुझे मौजूद चिकित्सक ने जांच कराने की बात कही इसके बाद बताया गया कि बेटे को हीमोग्लोबिन कम है उसे खून लगाना होगा। मेरे बेटे को वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

युवक आया मदद के नाम पर सौंदा करने –

किसान कौशलेश ने बताया कि एक युवक मेरे पास आया बोला आपको खून की जरुरत है, मैने कहा कि हा, युवक बोला कि आपको 4500 रुपये लगेंगे मैने कहा इतना रुपया तो नही है मेरे पास तो वह बोला मै बात कर बताता हूं फिर थोड़ी देर बाद बोला कि साढ़े तीन हजार रुपये लगेगें एक रुपया भी कम नही होगा। उसे एडवांस के रुप मे 500 रुपये दिए उसने एक यूनिट ब्लड लाकर दे दिया। बाद में मेरे रिश्तेदार आए तो उन्होने बताया कि ब्लड निशुल्क मिलता है रुपये किसने लिए पूछताछ होने लगी तो वहीं युवक आया रुपया देकर चला गया। युवक का नाम सुनील उर्फ छोटू बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

ब्लड के लिए रुपये दिए जाने की शिकायत आई हैं और विडियों की जांच करने के बाद संबधित लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी। – डा. अनिल कुमार गोयल, सिविल सर्जन जिला अस्पताल भिंड।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –