jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

नहाली कलां में गुर्जर मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

हरदा। ग्राम नहाली कलां में गुर्जर समाज के मांगलिक भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम पिपल्दे द्वारा समाज हित में 30 डिसमील भूमि दान किए जाने की सराहना की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।

मांगलिक भवन के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, गुर्जर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना करते हुए दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया।