jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के लिए देशव्यापी अभियान: अनिल गीते बने हरदा जिला प्रभारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा।संपूर्ण भारत में गौ माता की सेवा, सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए एक विशाल जन-आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। आगामी 27 अप्रैल को देश की लगभग 5000 तहसीलों में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और गौ हत्या के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग की जाएगी।

गरोठ में तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन

इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 25 जनवरी को मंदसौर जिले के गरोठ में तीन दिवसीय ‘गौ भक्त-साधु संत चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में देश भर से आए गौ सेवकों और संतों ने गौशालाओं के समय पर अनुदान, नंदी भगवान को प्रधान मानकर सुरक्षा और संवैधानिक दायरे में रहकर गौ सेवा करने पर गहन चर्चा की।

अनिल गीते को मिली हरदा जिले की कमान

शिविर के समापन पर मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें हरदा जिले से वरिष्ठ गौ सेवक श्री अनिल गीते को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनिल गीते की नियुक्ति पर जिले के गौ प्रेमियों और सेवादारों में हर्ष की लहर है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में गौ संरक्षण के कार्यों को नई गति मिलेगी।

राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र

- Install Android App -

अभियान की मुख्य रणनीति के तहत 27 अप्रैल को पूरे भारत वर्ष में एक साथ सभी तहसीलों में भजन-कीर्तन और संकीर्तन रैलियां निकाली जाएंगी।

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ के पद पर सुशोभित करने के लिए माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौशालाओं के लिए उचित एवं समयबद्ध सरकारी अनुदान की मांग की जाएगी।

देश में गौ हत्या को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु कठोर केंद्रीय कानून बनाने का आग्रह किया जाएगा।

इस का मुख्य उद्देश्य

नंदी भगवान को प्रधान एवं गौ माता को संरक्षक मानकर संपूर्ण भारत में गौ सेवा का वातावरण निर्मित करना और सनातन संस्कृति के आधार स्तंभ ‘गौ वंश’ को संवैधानिक सम्मान दिलाना।