Bhopal News: भोपाल के नेहरू नगर में बलवा, पुलिस ने संभाली स्थिति

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शुक्रवार को नेहरुनगर की पुलिस लाईन में सुबह अचानक अफरा तफरी मच गई। अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी कर रही भीड़ में से कुछ लोग पत्थरबाजी कर उपद्रव करने लगे सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अमादा लोगो पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले फोड़ने के बाद भी परिस्थति अंनियंत्रित देख पुलिस ने कई राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस फायरिंग में भीड़ फैल गई। इसमें कुछ लोग घायल हो गए तो पथराव से पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सच्चाई यह है कि यह सब पुलिस की माकड्रिल थी। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस लाईन में विपरीत परिस्थतियों में किस प्रकार से नियंत्रण करना है उसकी प्रेक्टिस कराई जा रही थी।

- Install Android App -

नगरीय पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन नेहरू नगर में पुलिस उपायुक्त क्राइम, हेडक्वार्टर अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर की मौजूदगी में बलवा माकड्रिल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थानों के बल, यातायात बल, रक्षित केंद्र के अधिकारी/कर्मचारियों समेत करीब 250 पुलिस जवानों ने भाग लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तथा विपरीत परिस्थितियों में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए अमले को प्रशिक्षण देने और अपनी क्षमताओं की परख करने के लिए समय-समय पर इस तरह की माकड्रिल आयोजित की जाती है