jhankar
ब्रेकिंग
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्व... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Bhopal News : सनातन धर्म का विरोध हरगिज बर्दाश्त नही होगा,आर्शीवाद जनयात्रा में बोले – सीएम शिवराज

सनातन धर्म का मतलब है वसुधैव कुटुंबकम

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। कुछ लोग इस देश में रहकर सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं। कांग्रेस के साथ उस दल के लोग हैं वो कह रहे हैं कि सनातन धर्म मतलब हमारी सनातन परंपरा अपना हिंदू धर्म डायरिया, डेंगू है मलेरिया है एड्स है। मेरी बहनों भाइयों सनातन धर्म का कोई अपमान सहन करेगा.. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को खरगोन जिले में जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूछा कि सनातन धर्म का मतलब तुम लोग क्या जानते हो!सनातन धर्म का मतलब है, वसुधैव कुटुंबकम।  उन्‍होंने कहा कि सारी दुनिया एक परिवार है। सनातन धर्म कहता है ’जियो और जीने दो। सनातन धर्म कहता हैए ’धर्म की जय होए अधर्म का नाश होए प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। जो सबके सुखीए निरोगए मंगल और कल्याण के लिए कामना करता है।