jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Big News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी को महज 10 माह ही बीते थे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। घर के रोज रोज के विवाद की स्थिति इंसान को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देते हैं। शहर मे एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विचारणीय बात यह है कि उसकी शादी को महज 10 माह ही बीते थे। आत्महत्या का कारण घर मे हो रहा रोज का क्लेश था। जिस युवक से उसकी शादी हुई, उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी दोनों के बीच प्रेम हो गया। आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बताई है। ग्वालियर थाना पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर-2 में रहने वाली अश्विनी गोस्वामी की शादी नवंबर माह में रितिक गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद अक्सर इनमें झगड़ा होता था। रितिक ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उसने यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह ड्यूटी से लौटकर आया तब पता लगा। फिर पुलिस को सूचना दी गई।