jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Bhopal News : 21 वर्षीय नवविवाहिता को अकेेला पाकर दुष्कर्म कर आरोपी हुुआ फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल |  कटारा हिल्स इलाके में स्‍थित पार्थ सिटी कालोनी के पास एक फार्म हाउस में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को अकेला पाकर यह वारदात की। बाद में आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कटारा हिल्स थाना प्रभारी भान सिंह ने बताया कि डिंडौरी से महिला अपने पति के साथ भोपाल आई थी। कुछ माह पहले ही उन दोनों की शादी हुई है। उसका पति निजी काम करता है। पार्थ सिटी कालोनी के एक खाली भूखंड पर दो कमरों में महिला अपने पति के साथ रह रही थी। शनिवार को महिला का पति घर से अपने काम के लिए निकल गया था। घर पर उसकी नवविवाहिता पत्नी अकेली थी। उसी दौरान कबाड़ बीनने का काम करने वाला सुनील नामक एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को घर में अकेला पाकर आरोपित की नीयत खराब हो गई और उसने महिला के साथ जबरन दुष्‍कर्म किया, साथ ही धमकी भी दी कि इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। बाद में जब महिला का पति घर लौटा तो उसने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। बाद में महिला ने अपने पति के साथ जाकर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

- Install Android App -

आरोपित की कटारा हिल्‍स से गांधीनगर तक तलाश
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कटारा हिल्स थाने की दो पुलिस टीमें लगी हुई है। एक टीम कटारा हिल्स के इलाके में उसकी तलाश कर रही है। जबकि दूसरी टीम गांधीनगर में उसके होने की आशंका में तलाश में लगी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना प्रभारी को आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।