jhankar
ब्रेकिंग
आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां...

Bhopal News: आईये लोकतंत्र का पर्व मनायें और देश के प्रति जिम्‍मेदारी निभायें – सारिका

भोपाल : मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में सारिका की स्‍वीप गतिविधि आने वाले लोकसभा चुनावों में अपना वोट देकर लोकतंत्र का पर्व धूमधाम से मनायें । वोट देना हमारी नैतिक जिम्‍मेदारी भी है और कर्तव्‍य भी । इस प्रकार का संदेश देने स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू मतदाताओं के बीच जाकर स्‍वीप गतिविधियों के माध्‍यम से जागरूक कर रही हैं । ये कार्यक्रम मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे हैं । कार्यक्रम में बताया कि निर्वाचन लोकतंत्र का महान उत्‍सव होता है जिसमें प्रत्‍येक मतदाता की भागीदारी बहुत जरूरी होती है । ऐसे मतदाता जो पहली बार वोटर बने हैं वो वोट जरूर दें ।

गीतों एवं नृत्‍य के साथ पोस्‍टर प्रदर्शनी के आयोजन में सारिका ने कहा कि आईये हम संकल्‍प करें कि इस चुनाव में हम अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे । सभी मतदाताओं से अपील है कि आईये लोकतंत्र का पर्व मनायें और देश के प्रति जिम्‍मेदारी निभायें ।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –