jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal News ;: महादेव पानी में 3 बच्चे बह गए, 2 बच्चों को बचाया रेस्क्यू शुरु

एमपी की राजधानी भोपाल से सटे महादेव पानी झरने में तीन बच्चे बह गए। पानी के तेज बहाव में ये बच्चे गए लेकिन दो को बचा लिया गया जबकि एक बच्चा  लापता हुआ । रविवार देर शाम ये हादसा हुआ। रात में रेस्क्यू रोक दिया गया था।

जिसे सोमवार को सुबह से फिर चालू किया गया है।  पर्यटन स्थल महादेव पानी में डूबे किशोर का शव मिल गया है। मृतक का नाम 15 वर्षीय विधान सेन है वह भोपाल के ईंटखेड़ी का रहने वाला था। रविवार देर शाम को झरने में अचानक पानी बढ़ने से विधान अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बह गया था उसके दोस्तों को तो बचा लिया गया लेकिन विधान पानी में डूब गया।

- Install Android App -

देर रात से ही रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी थी जानकारी के अनुसार करीब 3 बजे घटनास्थल से करीब एक किलो मीटर दूर उसका शव पुलिस को मिला।

खरबई चौकी प्रभारी सीएल वर्मा ने बताया की मृतक को भोपाल हमीदिया अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।
महादेव पानी झरना एमपी के रायसेन जिले में स्थित है और भोपाल के नजदीक है। सेहतगंज के इस झरने पर रविवार होने के कारण हजारों टूरिस्ट पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार को यहां 10 हजार लोग आए।लगातार और तेज बरसात के कारण ये लोग रास्ते के रपटों पर पानी आने से फंस गए। एक रपटे पर तो चार फीट तक पानी था । जिससे सेेंकड़ोे लोग फंस गए और लंबा जाम लग गया जो कि कई घंटों के बाद देर रात तक खुला।
इससे पहले महादेव पानी में पानी के तेज बहाव में तीन बच्चे बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया। ईंटखेड़ी छाप के शुभम सोनी ने बताया कि हम तीनों दोस्त बैठे थे कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। शुभम सोनी और अभिषेक तो पेड़ पकड़ लेने के कारण बच गए लेकिन इस बहाव में दोस्त विधान सेन बह गया।विधानसेन 10वीं का स्टूडेंट है और महज 15 साल का है।