jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

Big Breaking Mp: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो की मौत, अस्पताल के पास हुआ हादसा !

भोपाल : गुरुवार-शुक्रवार की रात राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में लिंक रोड नंबर एक पर दर्दनाक हादसा हो गया। रेडक्रास अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ब्रेकर पर उछलने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में शराब की बोतलें भी मिली हैं।