jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Big Breaking: जिम और कैफे में चल रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं सहित 15 पर केस दर्ज, पुलिस ने अश्लील सामग्री भी जब्त की !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24: शहर में अपराध की कमी नही हो रही पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। होटलो के बाद रिहायशी क्षेत्रो में लोग किराए के कमरे लेकर अनैतिक कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मुरैना शहर में पुलिस कार्यवाही के दौरान देखने को मिला। जहां पर रहवासी क्षेत्र में किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा था | दूसरे मामले में जिम में भी यही हालात थे | पुलिस ने दोनो स्थान से महिला पुरुषो को संदिग्ध हालात में गिरफतार किया इनके साथ अश्लील सामग्री भी जब्त की गई।

पुलिस ने यहां 2 सेक्स रैकेट को भंडाफोड़ किया है। शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने मुरैना शहर के कुछ व्यस्त इलाकों में दो स्थानों पर छापा मारा। एक जगह जिम के नाम से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जबकि दूसरी जगह कैफे के नाम से अनैतिक काम की गतिविधियां दिखाई गईं। इस क्रियावली से जुड़े मामलों में, पुलिस ने तीन महिलाओं और आठ युवकों को संदिग्ध हालतों में पकड़ा है। इस मामले में कुल 15 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिसमें एक रिटायर पुलिसकर्मी भी शामिल है, जिसने देह व्यापार के लिए अपना मकान किराए पर दिया था। कोतवाली थाने में एक पूर्व पार्षद ने शिकायत की कि उसके मकान के पास स्थित हारर शो कैफे में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैफे में एक युवक को ग्राहक बनाया और कैफे संचालन कर रहे अनिल सिकरवार ने 500 रुपये लेकर अनैतिक काम के लिए कमरा किराए पर दे दिया।

पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाकों में छापा मारकर, एक कमरे में 17 साल के नाबालिग के साथ एक युवती और दूसरे कमरे में तीन युवकों को संदिग्ध हालतों में पकड़ा। इस मामले में रिटायर पुलिसकर्मी सियाराम शर्मा के साथ शुभम तोमर, अनिल परिहार, अनिल सिकरवार, संतोष जादौन, राहुल जादौन, और औरतों को भी शामिल किया गया है। इस क्रियावली में कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

 

- Install Android App -