jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

Big Breking News : अंजू के बाद 3 बच्चों की मां को हुआ सरहद पार प्यार, पति को अंदेशा जा सकती है पाकिस्तान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब। देश में सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार बसे लोगों के लिए प्यार कुछ ज्यादा ही उमड़ रहा है। उदाहरण सीमा हैदर और राजस्थान की अंजू का है। अब पंजाब के अमृतसर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताता है कि उसकी पत्नी को फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया है। वह सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करती रहती है और कभी भी उससे मिलने पाकिस्तान जा सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती 
अमृतसर के गुरु रामदास नगर निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2007 में कुलविंदर कौर से हुई थी। इस शादी से उनके 3 बेटे हैं। जगदीप ने बताया कि उसकी एक महीना पहले फेसबुक पर पाकिस्तान के एक शख्स से दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह अक्सर उससे बात करने लगी। इतना ही नहीं दोनों व्हाट्सऐप पर बात भी करते थे। हालांकि पति द्वारा पूछने पर वह उसे प्रेमी नहीं बल्कि अपना भाई बताती है।

- Install Android App -

बच्चो और परिवार से हो गई बेपरवाह
जगदीप ने कहा कि वह उस पाकिस्तानी शख्स के प्यार में अंधी हो गई है। अब उसे कुछ नहीं सूझता। न बच्चों को संभालती है न परिवार को। मुझे बहकाने के लिए वह पाकिस्तानी शख्स को इंग्लैंड का बताती है। जगदीप ने दावा किया कि पाकिस्तानी शख्स भी कुलविंदर कौर को अपने पास बुला रहा है। इतना ही नहीं वह उसे सब कुछ छोड़कर आने के लिए उकसा रहा है। जगदीप ने आगे कहा कि अगर उसकी पत्नी का पाकिस्तानी प्रेमी जासूस निकला तो पुलिस और एजेंसियां उसे तंग कर देगी।