jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

UP News: स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 लखनऊ| अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंका गया. हालांकि इस हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए, लेकिन भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई और पुलिस को सौंप दिया गया.

- Install Android App -

मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी की शिनाख्त आकाश सैनी के तौर पर हुई है और वह स्वामी प्रसाद मौर्य की लगातार बयानबाजी से आहत था. जब पुलिस आरोपी आकाश सैनी को लेकर जा रही थी तो उसने मीडिया को बताया कि वह पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति है, लेकिन जिस तरह से स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस, केदारनाथ और बदरीनाथ को लेकर बयान दे रहे थे वह उससे आहत था. फ़िलहाल पुलिस इसे अपने साथ ले गई है. दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्या इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मलेन में भाग लेने गए थे, वहीं पर युवक जूता फेंका|

सियासत शुरू –  बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में डिफेंड नहीं किया जा सकता। लेकिन कल घोसी उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान जब बीजेपी प्रत्याशी पर स्याही फेंकी गई तो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि यह बीजेपी का काम है. तो आज जो यह घटना हुई उसे सपा ने करवाया है…?  इस पर सपा प्रवक्ता अभिषेक राय ने कहा कि यह घटना बीजेपी के इशारे पर ही हुई है. मऊ में जो हुआ वह भी बीजेपी प्रायोजित ही था. आरोपी ने खुद इस बात को कहा है.