ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Big News: मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर चार लाख में बेचा, बेटी ने मां पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया !

गोरखपुर : मां ने अपनी ही बेटी का सौदा चंद रुपयों के खातिर कर दिया। जब बेटी को इस बात की जानकारी लगी की उसकी शादी नही उसे तो बेचा गया। फिर क्या पीड़ित युवती ने थाने में पुलिस को शिकायत कर दी। यह पूरा मामला गोरखपुर की एक लड़की को चार लाख रुपए में दुल्‍हन बनाकर हरियाणा में बेच दिया गया। ये सौदा करने का आरोप लड़की की मां पर ही लगा है। आरोप है कि रुपए लेकर लड़की को दुल्‍हन बना हरियाणा में जबरन शादी करा दी गई। पुलिस मां और उसकी सहेली के खिलाफ मानव तस्‍करी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

- Install Android App -

मामला, गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मां और उसकी सहेली के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर मानव तस्करी के अलावा जबरन श्रम कराने की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। हालांकि उसकी मां सभी आरोपों से इनकार कर रही है। बीते बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक लड़की ने अपनी मां पर शादी के बहाने चार लाख रुपये में हरियाणा में बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो मां ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की धूमधाम से शादी की है। वह अपने परिचित लड़के के चक्कर में झूठा आरोप लगा रही है। युवक भी उनके पड़ोस का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की और लड़के से पूछताछ करके जानकारी ली। इसके बाद लड़की की मां और उसके बगल में रहने वाली एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस मोबाइल सर्विंलांस का सहारा ले रही है। पुलिस का कहना है कि लड़के की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी ने कहा कि लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।