jhankar
ब्रेकिंग
राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

Mp News: मुस्लिम महिला ने BJP प्रत्याशी को दिया वोट, देवर ने डंडे से पीटा, विडियो बनाकर महिला ने आपबीती सुनाई !

सीहोर : भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम लाड़ली बहना की पिटाई के आरोप का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। मप्र के सीहोर जिले के अहमदनगर थानांतर्गत बरखेड़ा हसन गांव का यह मामला तीन दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में समीना बी (30) पति बबलू खां कहती नजर आ रही हैं कि भाजपा को वोट देने की जानकारी देवर को लगने पर पहले तो उसने अपशब्द कहे, फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में देवर की बीवी ने भी साथ दिया। उसने डंडा लाकर दिया, जिससे देवर ने मुझे खूब पीटा। पड़ोसी के बीच- बचाव करने पर उसने पीटना बंद किया। महिला के अनुसार, उसने इस मामले की शिकायत थाने और कलेक्टर से भी की है। सीहोर जिले के थाने की एफआइआर में देवर जावेद खां द्वारा भाभी के साथ मारपीट करने का तो जिक्र है, लेकिन उसमें भाजपा को वोट देने के कारण मारपीट की बात नहीं की गई है।

- Install Android App -

भाजपा को वोट देने पर व भाजपा की जीत की ख़ुशी मनाने पर देवर ने लाड़ली बहना भाभी की जमकर पिटाई की…. महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी और पिता के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर कार्यवाही की माँग का ज्ञापन सौपा।