ब्रेकिंग
कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री... Ladli bahna yojna :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि!

BIG News : किसान मना रहे आज काला दिवस,पंजाब सरकार मृतक किसान के परिवार को देगी 1 करोड़ का मुआवजा

   संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान आज देश भर में काला दिवस मनायेंगे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। पंजाब( punjab)  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन (kishan andolan ) के दौरान मृतक किसान के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया। सीएम मान ने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरन सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

बार्डरों पर हाई अलर्ट

- Install Android App -

एमएसपी पर कानूनी गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपने साजो सामान के साथ पंजाब की शंभु बार्डर पर डटे हुए हैं इधर दिल्ली पुलिस ने बार्डरों पर हाई अलर्ट कर  रखा हैं|  सख्त बेरिकेडिंग की गई है, पुलिस हाई अलर्ट पर है।संयुक्त किसान मोर्चा ( SKM )ने ऐलान किया कि आज वह देश भर में काला दिवस मनायेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब.हरियाणा सीमा पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसकेएम ने कहा कि किसान की मौत के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा और 26 फरवरी को पूरे देश में हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 14 मार्च को किसान दिल्ली में महापंचायत करेंगे।

अब नही होगी रासुका की कार्यवाही

इधर हरियाणा पुलिस ने भी किसान नेताओं के खिलाफ रासुका लगाने वाला अपना फैसला वापस ले लिया है। इस मामलो में बताया जा रहा है कि पुलिस किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के प्रावधानों को लागू करने के अपने फैसले को वापस ले रही है।शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज सिबाश कबीराज ने कहा स्पष्ट किया जाता है कि अंबाला जिले के कुछ किसान यूनियन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा।