ब्रेकिंग
उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प...

BIG News : दिल्ली मे पारा पहुंचा 52.9 अब क्या होगा….? जानिए कितना है नुकसानदायक

40 से अधिक तापमान से मानव शरीर को है बहुत नुकसान

अधिक तापमान में हृदय और मस्तिष्क संबंधी  रक्त वाहिकाओं से मौत

हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। वर्तमान में पूरा देश भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा हैं। दिल्ली मे मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री पारा दर्ज किया गया हैं जो कि बहुत ही डरावना है क्योकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। तापमान सेंसर की जांच बहुत जरुरी है कि यह सही तापमान ही बता रहा हैं या नही । उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित मौसम निगरानी केंद्र ने कहा कि 29 मई को मुंगेशपुर का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारक के चलते इतना तापमान दिखा है।

दिल्ली हरियाणा राजस्थान बिहार में सबसे अधिक गर्म

औसतन पूरे देश में हम तापमान देखे तो 40 से 45 डिग्री चल रहा हैं। वही हम दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्र और हरियाणा बिहार और राजस्थान मे सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है।यहां पर भीषण गर्मी के साथ लू भी तांडव मचाए हुए है। राजधानी दिल्ली.एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी.लू की चपेट में हैं।

अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

- Install Android App -

बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मीडिया मे आई खबरों से दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है।
तापमान सेंसर की जांच बहुत जरुरी है कि यह सही तापमान ही बता रहा हैं या नही ।

राजस्थान में कई स्थानों पर भी पारा 50 डिग्री बताया जा रहा

अधिक तापमान मानव के लिए नुकसानदायक  बढ़ता तापमान बहुत चिंता का विषय है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं।  चिकित्सको की माने तो 40 डिग्री से अधिक तापमान मानव शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक हैं यह इंसान की जान भी ले सकता हैं। शरीर की स्किन और मानव मस्तिष्क तंतुओ को इससे नुकसान हो सकता हैं मस्तिष्क का लकवा भी हो सकता है। अभी तो राजस्थान में कई स्थानों पर भी पारा 50 डिग्री बताया जा रहा है। अब हमें बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है।

हीट स्ट्रोक ( Heat Stroke)और गर्मी के कारण होने वाली मौत

भारत में भी में हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली मौत का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इसके कारण न्यूरोलॉजिकल और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों सहित मृत्यु के मामले भी अब सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं 50 से अधिक तापमान में कुछ समय बिताना हमारे लिए जानलेवा हो सकता हैं ।हमें बहुत ही सावधान रहना होगा। रिसर्च के बाद परिणाम सामने आए है कि जो लोग 40 डिग्री से अधिक तापमान में अधिक रहे है उनमें रक्तचाप, पसीना आने की दर, हृदय गति, सांस लेने की दर में परिवर्तन देखा गया। 50 डिग्री से अधिक के तापमान में हृदय गति में 64 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई।

अधिक तापमान में हृदय और मस्तिष्क संबंधी  रक्त वाहिकाओं से मौत

तेज गर्मी से हृदय गति और ब्लड प्रेशर पर सबसे ज्यादा असर देखा जाता है। ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक होने के कारण दिल का दौरा और हृदय संबंधी अन्य समस्याओं के साथ स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। शोध से पता चलता है कि 50 से अधिक तापमान में हृदय और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों ;में रक्त वाहिकाओं को प्रभावित होने से मौतों की संख्या दो से तीन गुनी हो सकती है। अधिक तापमान से सिर्फ लू लगने तक ही सीमित नहीं हैं। यह इससे आगे जाकर हमारे लिए जानलेवा भी हो सकता हैं। सभी उम्र के लोगो की सेहत पर दुष्प्रभाव डालता हैं।

( नोट : – मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बढ़ते तापमान से होने वाले दुष्प्रभावों का दावा नही करता हैं यह सब जानकारियां लोगो को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्त्रोतो से एकत्रित की गई हैं। किसी भी गंभीर परिस्थतियों में चिकित्सक से परामर्श लिजिए।)