jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

Big News: दुखद दर्दनाक हादसा, बीती रात मकान में लगी आग, एक ही परिवार में प्रेग्नेंट महिला समेत 4 की मौत 

बिहार में नए साल 2024 की रात एक परिवार में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय में अरवा गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोगो ने आग पर काबू पाया। लेकिन परिवार के चार लोग आग के विकराल रूप के कारण जिंदा जल गए। और उन्हे भागने का मौका भी नहीं मिला।

बताया जा रहा है शार्ट सर्किट होने की वजह से घर में आग लग गयी | जिसमें घर के अंदर सो रहे पूरे परिवार की जलकर मौत हो गयी। आगजनी की घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक का माहौल है। यह घटना बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है |

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। जिसमें नीरज पासवान उनकी पत्नी कविता देवी अपने दोनों बच्चे लव एवं कुश के साथ फूस के घर में सोए हुए थे। तभी घर में शार्ट सर्किट हुआ और तेज ब्लास्ट होने की आवाज आयी. जिसके बाद देखते – देखते पूरे घर में आग लग गयी. आगजनी इतनी तेज थी कि उन्हें घर से भागने का मौका भी नहीं मिला और आग में झुलसकर उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है मृतक नीरज पासवान की पत्नी कविता देवी गर्भवती थी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी –

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. फिलाहल पुलिस मामले में की जांच में जुट गयी है।