jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

Big News: पति बना यमराज, चरित्र शंका में पति ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, चार की मौत

गला दबाकर चार की हत्या, रात भर लाशों के बीच बैठा रहा, सुबह पहुंच गया थाना –

BILASPUR : देश सहित पूरे प्रदेश में लोग वर्ष 2024 के आगमन को लेकर खुशी मना रहे थे। वही बिलासपुर एक गांव में एक परिवार में ये खुशी का पल मातम में बदल गया। बिलासपुर के मस्तूरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जिसमें पति ने अपनी जीवन संगिनी पत्नी के साथ अपने तीन नन्हे मुन्ने मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर मौत के निंद सुला दिया।

घटना मस्तूरी के ग्राम हिर्री क्षेत्र की है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बोला की मेने पूरे परिवार की हत्या कर दी। पुलिस ने जब ये बात सुनी तो पुलिस कर्मी दंग रह गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। चारो का पीएम हुआ उसके बाद शव मायके वालों को सौप दिया। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Install Android App -

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की –

उमेंद केंवट रोजी मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह काम के बाद घर आया। रात को भोजन के समय उसका उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने आंगन में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी देर रात तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद वह कमरे में गया। कमरे में सो रही बेटी और दो बेटों की उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

चरित्र शंका के चलते घटना को दिया अंजाम –

जानकारी के मुताबिक आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी। इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के गले को रस्सी से दबा कर मौत के घाट उतार दिया। इस चरित्र शंका के चलते एक पूरा परिवार खत्म हो गया। इधर पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया है।