jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

Hit And Run Law: नेशनल हाइवे पर वाहन चालक विरोध स्वरुप सड़क पर उतरे, कलेक्टर को दिया ज्ञापन, विधायक अभिजीत शाह ने दिया समर्थन

टिमरनी : नया हिट एंड रन कानून लागू होते ही विरोध के स्वर उठने लगे वाहन चालकों पर दुर्घटना उपरांत 5 लाख रुपए का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है ।
जिसका सभी वाहन चालक पुरजोर विरोध कर रहे हैं ।हरदा जिले में भी वाहन चालकों ने हड़ताल प्रदर्शन शुरू किया साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिए जा रहे। हरदा में भी नेशनल हाइवे पर वाहन चालक विरोध स्वरुप सड़क पर उतरे तो वहीं टिमरनी में भी बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चालकों ने विरोध किया, काफी समय तक जाम की स्थिति भी बनी रही। वाहनों के पहिए थमें। अनिश्चितकालीन हड़ताल को टिमरनी के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने समर्थन देते हुए इसे सरकार का एक तानाशाही पूर्ण रवैया बताया ।पेट्रोल पंप पर भी ईंधन की आई कमी तो वही यात्री बसें बन्द होने से यात्री भी अपने गंतव्य स्थान पहुंचने में परेशान होते दिखाई दिए।