jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

सिवनी मालवा : सोनिया मीना ने किया कलेक्टर नर्मदापुरम का पदभार ग्रहण

के के यदुवंशी पत्रकार

- Install Android App -

सिवनी मालवा : नर्मदापुरम आईएएस सुश्री सोनिया मीना ने सोमवार को नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री सोनिया मीना को नर्मदपुरम जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सुश्री मीना इससे पूर्व संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश, रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद के पद पर पदस्थ थी। आईएएस सुश्री मीना कलेक्टर अनूपपुर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं। नवागत कलेक्टर सुश्री मीना के पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित सहित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत कलेक्टर सुश्री मीना का स्वागत किया।