jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big News : देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान पहला अग्निवीर लक्ष्मण हुआ शहीद |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : देश के लिए बहुत दुखद समाचार मिल रहा है। देश की रक्षा के दौरान सियाचिन में तैनान अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण ने सर्वोच्च बलिदान दिया। लक्ष्मण भारतीय सेना के पहले अग्निवीर हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

कारण का खुलासा नही –

- Install Android App -

सियाचीन पर तैनात अग्निवीर आपरेटर अक्षय लक्ष्मण की मृत्यु का कारण अभी तक भारतीय सेना ने नही बताया है। बल्कि सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने अपनी पोस्ट मे लिखा है कि सभी रैंक के अधिकारी कठिन ऊंचाइयों पर तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुखी एवं संतृप्त अक्षय के परिवार के दुख की घड़ी में भारतयी सेना परिवार के साथ है।

देश में शहीद होने वाले पहले अग्निवीर बताए जा रहे है। इससे पूर्व भी पंजाब के अग्निवीर अमृतपाल की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी मगर सेना ने उन्हे शहीद नही माना था। मामले में अभी जांच चल रही है लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अग्निवीर अमृत पाल के परिवार को 1 करोड़ रुपया सहायता के रुप में दिया था। कहा कि हमारे बेटे ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर कर दिए हमारी नजर में वह शहीद ही है। अग्निवीर को मकड़ाई एक्सप्रेस परिवार भी श्रद्धा सुमन अर्पण करता है।