jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात

Big News: पिता बना कातिल – बेटी की धारदार हथियार से की हत्या, फिर शव को पैट्रोल डालकर जला दिया !

राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. पुलिस को जब इस बारे में खबर लगी तो मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है | जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरियारी थाना क्षेत्र के कादू गांव सरहद की है. यहां पिता ने अपनी पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेट्रोल से जलाकर फरार हो गया. राहगीरों से अधजला शव को देखा तो सूचना सिरियारी पुलिस थानाधिकारी व आउवा पुलिस चौकी प्रभारी नरपतसिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थन पर पहुंची. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया. शव की शिनाख्त गुड़ा दुर्जन हाल गांधीधाम निवासी 27 वर्षीय निरमा पत्नी रमेश मेघवाल के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटी की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है. आरोपी की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिवलाल बेटे के लिए लड़की देखने का बहाना करके बेटी निरमा को साथ ले गया था। छोटी बहन के कहने पर निरमा अपने बेटे के साथ पिता की बाइक पर बैठकर ईसाली से रवाना हुई. जैतपुरा चौराहे पर शिवलाल ने बहाना बनाकर छोटी बेटी और दोहिते को उतार दिया। और निरमा को साथ लेकर चला गया. शिवलाल कादू सरहद के जंगल में पहुंचा और निरमा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वहीं पेट्रोल से शव को जला दिया।

- Install Android App -

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया आरोपी –

घटना को अंजाम देने के बाद वापस आरोपी शिवलाल जैतपुरा चौराहे पर लौटकर खून से सने हाथ धोने लगा। इस पर उसकी छोटी बेटी ने पूछा तो वह सकपका गया और बाइक लेकर फरार हो गया. वहीं जंगल में लोगों ने अधजला शव देखा तो सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।