jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ... अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़ सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म...

Big News: फर्जी पत्रकार RTI कार्यकर्ता बाइक पर लिखा इंडियन पुलिस महासंघ, आरोपी युवक पर केस दर्ज

धार : कुक्षी थाना अंतर्गत फरियादी अधीक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने जांच उपरांत फर्जी पत्रकार सन्नी माली पर विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार अधीक्षिका की शिकायत थी की सूचना के अधिकार में जानकारी लेने के बहाने सन्नी बार – बार फोन लगाकर परेशान करता रहा और पेसौ की मांग को लेकर अधीक्षिका ने 2 महीने पहले आवेदन दिया था। जिसकी जांच की गई थी।

- Install Android App -

सन्नी माली पर बड़वानी थाना में भी पूर्व में एक मामला दर्ज है, जिस पर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की रकम लेकर लोगो को लुटता रहा था। कुक्षी थाने में भी 2018 में सन्नी माली पर धारा 294/323/452//506/34/ के तहत मामला दर्ज है। ऐसे में सन्नी माली अपने आप को ब्यूरो चीफ बताकर स्कूल छात्रवास जैसे शासकीय कार्यालयों में जाकर अपनी धोस दिखाता था। अपनी टू व्हीलर बाइक पर इंडियन पुलिस महासंघ सन्नी माली थाना कमांडर कुक्षी लिखा रखा था। जिस पर आज कुक्षी थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमे धारा 386/354/3/2/5 में एसटी/एससी एक्ट में पंजीबद्ध कर पुलिस सन्नी माली की तलाश कर रही है। सन्नी माली के घर भी पुलिस ने दबिश दी थी, मगर वह फरार था। पुलिस ने बताया की सन्नी माली को जल्द गिरफ्तार करेगी।