ब्रेकिंग
मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी! 

Big News: बड़ी दर्दनाक दुखद खबर, करंट लगने से चार भाई बहनों की मौत

Up: उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रविवार शाम एक घर के बाहर रखे फर्राटा पंखे में बिजली का करंट उतरने से एक के बाद एक कर बच्चे-बच्चियों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जानकारी के अनुसार लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगा है। इसी दौरान पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया। करंट होने की वजह से वह चपेट में आ गया।

- Install Android App -

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी –

चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे पहुंच गए जिससे वह भी चपेट में आ गए। करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चपेट में आने वाले मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) है। बताया जा रहा है सभी भाई बहन हैं। चारों के शव देख परिजन बेहोश होकर गिरते रहे। आसपास मोहल्ले के लोग पहुंचे तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी बारासागर थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने घटना स्थल पहुंचे जांच पड़ताल की है और अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।