ब्रेकिंग
मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त

Big News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला 1700 करोड़ का ITडिमांड नोटिस

आयकर विभाग के नोटिस ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता अभी तो यह राशि और भी बढ़ सकती है
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सरकारी ऐजेंसियों ने कांग्रेस को बिना लड़े ही चारो खाने चित करने की ठान ली है। कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक नए झटके लगते जा रहे हैं पूर्व में राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर घंटो तक पूछताछ का सामना करना पड़ा था। अभी कुछ दिन पहले राहुल गांधी,सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कांफ्रेस रख बताया था कि कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज कर दिया गया हैं हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए भी रुपया नही है हम अपने रुपयों का उपयोग नही कर पा रहे हैं।

- Install Android App -

1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस

इन्ही सबके चलते कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है। इससे कांग्रेेस की आफत बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिकए आयकर विभाग के ताजा नोटिस में कांग्रेस से वित्त वर्ष 2017.18 से 2020.21 के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांगी गई है।
लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस बढ़ाई कांग्रेस की आफत
आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है। जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021.22 से 2024.25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।