jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

BIG NEWS : 8 सितंबर को मनाया जाएगा 58 वां विश्व साक्षरता दिवस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | दुनिया में हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि International Literacy Day मनाने की शुरुआत साल 1966 में यूनेस्को द्वारा की गई थी और इसके बाद 8 सितंबर 1966 को दुनिया में पहली बार International Literacy Day दिवस मनाया गया था। इस साल 8 सितंबर को 58वां साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है।

- Install Android App -

विश्व साक्षरता दिवसभारत सहित दुनिया के कई देशों में शिक्षा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। ऐसे में देश के हर नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने के लिए जागरूक करना ही International Literacy Day का मुख्य उद्देश्य है। भारत में इस दिशा में केंद्र सरकार की ओर से ‘सर्व शिक्षा अभियान‘ बीते कई सालों से चलाया जा रहा है और साक्षरता की दिशा में इस अभियान ने सराहनीय काम किया है।1965 में तेहरान में दुनियाभर के शिक्षा मंत्रियों का एक विश्व सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन में हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद इस प्रस्ताव को 1966 में यूनेस्को के 73वें सत्र में एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अपना लिया गया था।

विश्व साक्षरता दिवस इस साल की थीम-  दुनिया भर में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए UNESCO द्वारा एक नई Theme घोषित की जाती है, जिसके आधार पर दुनिया भर में International Literacy Day मनाया जाता है। इस साल यूनेस्को ने विश्व साक्षरता दिवस 2023 की थीम ‘परिवर्तनशील दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना’ घोषित की है। वहीं बीते साल 2022 में विश्व साक्षरता दिवस की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेसेस” थी।