jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

बड़ी खबर : गैस सिलेंडर से टकराई ट्रेन को धमाके के साथ उड़ाने की साजिश

मकडा़ई एक्सप्रेस 24कानपुर।क्षेत्र मे बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। ट्रेन ड्राइवर की समझदारी मे इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका है।हजारो यात्री सुरक्षित हुए। अधिकारियों को घटना स्थल से एलपीजी सिलेंडर और कई अन्य संवेदनशील साम्रगी बरामद हुई है। प्रयागराज से कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन जब कानपुर के शिवराजपुर के रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर रेल की पटरी के बिलकुल बीच में रखा था। घटना कानपुर सेंट्रल से महज 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की है। हालांकि ये लाइन बरेली मंडल के अधीन है लेकिन रात 8.30 बजे यहां से गुजर रही कालिंदी एक्सप्रेस को धमाके से उड़ने की एक नापाक साजिश रची गई।जिसमें रेल के ट्रैक के बीच में एक एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ एक कांच की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ और सफेद रंग के केमिकल के साथ रखा गया था।

 ड्राइवर की समझदारी से बहुत बढ़ा हादसा टला

गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर रखे सिलेंडर को देख एमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन रफ्तार होने के चलते ट्रेन के इंजन सिलेंडर से टकरा गया और वो उछलकर दूर गिरा गनीमत थी कि ट्रेन से टकराने के दौरान सिलेंडर फटा नहीं वरना रेल की पटरी धमाके से उखड़ जाती और इंजन समेत बोगियां पटरी से उतर जाती।

- Install Android App -

घटना की उच्चस्तरीय जांच ट्रैक भी चालू कराया

हादसे के दौरान ट्रेन एक घंटे तक रोक दी गई और अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद ट्रेन में बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए और मौके अपर रेलवे के अधिकारियों समेत पुलिस और जीआरपी के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच कर साक्ष्य इकट्ठा कर भरा हुआ गैस सिलेंडर बोरे में भरे केमिकल और सफेद पाउडर को भी टीम ने जब्त कर लिया।

इसकी आतंकी साजिश के चलते जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर फोरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वायड भी मौजूद है. वहीं इस घटना के बाद अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र ने बताया की कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलवे लाइन शुरू कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।

इनका कहना है:- फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है आगे जांच चल रही है।- ओपी मीणा आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर कन्नौज