भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में करेगा 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी
भारत अगले हफ्ते ब्रिक्स देशों के शहरी विकास मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। फोकस स्मार्ट सिटी, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर रहेगा। PM मोदी गुजरात-दमन को ₹22,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
MP में LPG सिलेंडर महंगा
भोपाल में ₹3116, इंदौर में ₹3222 हुआ कमर्शियल सिलेंडर। 3 महीने में ₹1300 की बढ़ोतरी
Cockroach Janta Party का प्रदर्शन फाउंडर अभिजीत दिपके आज अमेरिका से भारत लौटकर जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे
मृत्यु पंचक शुरू – आज शाम 7:03 बजे से 11 जून तक मृत्यु पंचक रहेगा। इस दौरान बड़े फैसले टालने की सलाह।
ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, सीजफायर वार्ता ठप
लेबनान पर हमलों के विरोध में ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोक दी। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद करने की धमकी दी है। US ने ईरान के रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया, जवाब में IRGC ने अमेरिकी बेस को निशाना बनाया ।
रूस-यूक्रेन युद्ध: जेलेंस्की की मांग
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि “दबाव बढ़ेगा तो पुतिन बातचीत करेंगे”। उन्होंने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है ।
मौसम अलर्ट : IMD ने 19 राज्यों में 80 KM/H की तूफानी हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया। MP, राजस्थान, UP में आंधी-बारिश के आसार .
बाजार अपडेट –रुपया 28 पैसे टूटकर 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंचा। अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव का असर। सोना-चांदी में गिरावट जारी – सोना ₹130 गिरकर ₹1.55 लाख/10 ग्राम, चांदी ₹3500 गिरकर ₹2.29 लाख/किलो

