jhankar
ब्रेकिंग
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल प्रशासन आपके द्वार अभियान: कलेक्टर के नेतृत्व में इस सप्ताह ग्राम पंचायत चौतलाय पहुंचा अधिकारियों का... नर्मदा तट चांदगढ़ कुटी में राम फेरी परिवार का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद हरदा।हंडिया उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी के खिलाफ FIR कराने पहुंचा बिजली विभाग, पुलिस ने फिलहाल नह... अभाविप ने किया नगर परिषद का पुतला दहन खरगोन में कार से कुचलने का मामला : घटना का CCTV फुटेज वायरल, आरोपी की तलाश जारी आज की बडी़ खबर: PM मोदी आज गाडरवारा में देंगे ₹22,000 करोड़ के पावर प्रोजेक्ट की सौगात आज 6 जून 2026 को पढि़ए मध्यप्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 6 जून 2026, शनिवार को देश-विदेश की बड़ी खबरें 6 जून 2026, शुक्रवार को जानिए आज का पंचांग और राशिफल

आज 6 जून 2026 को पढि़ए मध्यप्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

PM मोदी आज MP में, गाडरवारा को 1600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नरसिंहपुर के गाडरवारा में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट वाले थर्मल पावर प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। इससे गांवों में 24 घंटे बिजली के वादे को बल मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, इंदौर में ₹3222 हुआ

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹44 तक बढ़े। भोपाल में ₹3116, इंदौर में ₹3222 और ग्वालियर में ₹3338 में मिल रहा है। 3 महीने में ₹1300 की बढ़ोतरी हुई।

रतलाम में तालाब में डूबे 2 छात्र, पिकनिक मनाने गए थे

रतलाम के पलसोडी गांव के तालाब में समता शिक्षा निकेतन के 2 छात्र डूब गए। 8 छात्र मैगी बनाने गए थे, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ। रेस्क्यू जारी।

बलरामपुर SDM समेत 4 पर हत्या का केस, आदिवासी की मौत पर बवाल

कुसमी SDM करुण डहरिया समेत 4 लोगों पर आदिवासी ग्रामीण की हत्या का FIR दर्ज। हंसपुर में मारपीट में ग्रामीण की मौत हुई थी। परिजनों ने चक्काजाम कर बुलडोजर चलाने की मांग की।

कटनी में पुलिस वाहन पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डायल 112 वाहन पर पथराव किया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- Install Android App -

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का विरोध तेज, घर हटाने का काम शुरू

बड़ा गणपति क्षेत्र के रहवासी मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण घर हटाने का विरोध कर रहे हैं। कई बार प्रदर्शन हो चुका, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुईं।

MP में तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक बड़े प्रशासनिक फेरबदल

प्रदेश में 500 से ज्यादा कर्मचारियों के तबादले होंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को जल्द मुआवजा देंगे।

बीजापुर में 2 IED बम बरामद, माओवादी स्मारक ध्वस्त

CRPF ने ताड़पाला इलाके में 2 IED बम और भोपालपटनम में 4 बॉटल बम बरामद किए। उसूर और कोरचोली में माओवादी स्मारक भी ध्वस्त किया गया।

MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल में ओले गिरे

IMD ने MP समेत 19 राज्यों में 80 KM/H की हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया। भोपाल में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।

जबलपुर में मतांतरण पर बवाल, बजरंग दल का हंगामा

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में मतांतरण की सूचना पर बजरंग दल-विहिप ने हंगामा किया। पुलिस ने मोर्चा संभाला।