हरदा : बीती रात पीलिया खाल के पास रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। शव की पहचान ट्रेक मेन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे के आसपास जब वह ड्यूटी पर था। इस दौरान किसी सुपर फास्ट ट्रेन से टकराने से पीलियाखाल के खम्बा नंबर 670 / 21 के पास उसका शव पड़ा मिला था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य रेलवे कर्मियों ने देखा उसके सिर पर गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक खिरकिया तहसील के ग्राम बमहनगांव का रहने वाला सुनील पिता रणछोड़ नागले उम्र 35 साल है। जो शहर की जोशी कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। रेलवे में ट्रैक मेन का काम करता था। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट नही हो सका है। आज शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का...
बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को...
अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल
हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ...
चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा
हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
