jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

Big News M.p : अर्धनग्न होकर मृतक का शव थाने के सामने रखकर थाने का घेराव, सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी पर हत्या के आरोप

मुलताई : बैतूल जिले के मुलताई में एक व्यक्ति की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव किया। और थाने के सामने शव रखकर हत्या करने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर वार्ड निवासी हितेश भावसार ने थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए आवेदन में बताया कि उनके पिता श्याम किशोर भावसार की सेवानिवृत्त फौजी संतोष सूर्यवंशी और उसकी पत्नी अर्चना सूर्यवंशी निवासी मुलताई रोड द्वारा बबलू के ढाबे के पास हत्या करने का प्रयास किया। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए 1 सितंबर को इस घटना को अंजाम देते हुए उनके पिता पर जानलेवा हमला किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक राहगीरों ने भी इस घटना को देखा है।

- Install Android App -

साक्षियों के आधार पर पुलिस ने अब तक कोई मामला पंजीबद्ध नहीं किया। शिकायत में बताया कि संतोष सूर्यवंशी शहर का एक दबंग, राजनैतिक व्यक्ति होने के साथ सेवानिवृत्त फौजी है। उसने अपने राजनैतिक प्रभाव के चलते हत्या की घटना की एफआईआर को दुर्घटना में दर्ज करवा दी। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया है कि अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के कारण उसकी प्रशासन में गहरी पेठ है।

घटना दिनांक के बाद से संतोष सूर्यवंशी और उसकी पत्नी द्वारा भेजे गए गुंडे उसे धमकी दे रहे हैं। शिकायकर्ता का कहना है कि वह पहले से एक पैर से अपाहिज है और उसे कहा जा रहा है कि दूसरा पैर भी तोड़ दिया जाएगा। मैं मिलिट्री का जवान रहा हूं, कानून मेरी जेब में है। हितेश ने थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि संतोष और उसकी पत्नी द्वारा पिता की हत्या के बाद उन्हें और परिवार की महिलाओं का अपहरण करने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने शिकायत में दोनों पर दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया ।