Big News Mp: लापता दो बहनों के शव कुएं में मिले, हत्या की आशंका, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट थी दर्ज !
सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार को लापता दो बहनों के शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सागर जिले विनायका थाना क्षेत्र के राख गांव का है। बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर की शाम को गांव के एक परिवार में कन्या भोजन का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने दोनों सगी बहनें गईं थी। देर शाम तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद परेशान परिजनों ने विनायका थाने पहुंचकर दोनों बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)