jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

Mp Big News: जमीन विवाद पड़ोसी ने पति पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, अस्पताल में भर्ती !

बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चपोरा में बाड़ी पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद इतना बड़ा की धारदार हथियार चल गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम चोरकाडाड़ में रहने वाली हिरामनी उंराव गृहणी है। कुछ दिन पहले उनकी मां गवली बाई की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर महिला अपनी मां की देखरेख के लिए मायके ग्राम चपोरा पहुंची। महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी गवली बाई और पिता मानसाय अपनी बाड़ी में थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले अनिल खांडे और गौतम खांडे वहां आए।

- Install Android App -

उन्होंने बाड़ी में लगी सब्जियों को रौंदना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मानसाय और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से घायल मानसाय और उसकी पत्नी गवली को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। उनकी बेटी ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।