jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big News Mp: फोरलेन पर बोलेरो वाहन ट्राला से टकराया, दो लोगों की मौत, दो लोग गंभीर घायल

सिवनी : रविवार सुबह जिले के भोंगाखेड़ा गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो वाहन सामने चल रहे ट्राला से टकरा गया। इस हादसे में बोलेरो वाहन में सवार एक 10 साल के बच्चे समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। वाहन में सवार भैरोगंज निवासी महेश बरमैया (35) और दीपक बरमैया (10) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी बंडोल पुलिस और 108 वाहन में दी। सूचना पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। हादसे पर बंडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं मुतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।