jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

Big News Sirali: संजय शाह के बंगले का घेराव करने पहुंचे करणी सैनिक, विधायक ने मांगी माफी

करणी सेना सिराली और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई थी धक्का मुक्की, नोकझोक –

- Install Android App -

सिराली : चुनावी अभियान अपने चरम पर है। प्रदेश भर में राजनेताओं की जनसभा एवम् चुनावी अभियान चल रहा है।, करणी सेना परिवार पूरे प्रदेश में भाजपा को विश्वासघाती बताकर विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में हरदा में भी भाजपा का विरोध दोनो विधानसभा में देखने को मिल रहा है। बीते कल सिराली के समीप ग्राम लोलांगरा में जब भाजपा प्रत्याशी संजय शाह अपने समर्थको के साथ गए। श्री शाह के माफी मांग लेने के बाद मामला शांत हुआ। करणी सेना अपनी बात रखना चाहती थी जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी जिससे गुस्साए करणी सैनिकों ने संजय शाह को घेर लिया। जिसके विरोध में रविवार को खुदिया स्थित संजय शाह के बंगले का करणी सैनिकों ने घेराव किया। करणी सेना शाह के घर भारी संख्या मै पहुंच गए। संजय शाह ने करणी सेना से उक्त मामले में माफी मांगी एवम् करणी सेना को आगे ऐसी किसी घटना के ना होने का आश्वाशन दिया। मालूम हो कि बीती 8 जनवरी को भोपाल में ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर द्वारा सर्व समाज को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन किया था जिसमें भाजपा सरकार ने 18 मांगो पर अपनी स्वीकृति प्रदान की थी जो की बाद में पूरी नहीं की। इसका विरोध पूरे प्रदेश में उन्हें झेलना पड़ रहा है।