jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

BIg News Mp : खदान में नहाने गए दो मासूम डूबे, दोनो की हुई मौत

कटनी मध्यप्रदेश : रविवार दोपहर दो बजे के लगभग कुठला थारी चौकी के करहिया गांव के पास मुरूम की खुली खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्चों को ग्रामीणों की मदद से खोजा गया और बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बिलहरी चौकी प्रभारी गाेपाल विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर को करहिया गांव निवासी आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव 12 वर्ष और कुलदीप पिता रवि कनौरिया आठ वर्ष दोनों गांव में साइकिल चला रहे थे।

- Install Android App -

दोपहर दो बजे के लगभग अचानक से दोनों करहिया व मतवारी गांव बीच मुरूम की खुली खदान में पहुंच गए और नहाने के लिए उतरे लेकिन वापस नहीं लौटे। आसपास के लोगों ने जब काफी देर तक दोनों बच्चों को बाहर निकलते नहीं देखा तो स्वजनों व गांववालों को सूचना दी।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने बालकों की खदान में खोजबीन शुरू कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इस बीच ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आनंद को खोज निकाला। जिस समय उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांस चल रही थी।

स्वजन तत्काल उसे वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आनंद के बाद कुलदीप को भी ग्रामीणों ने खदान से खोज लिया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेजा और मामले की जांच कर रही है।