jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

बिग न्यूज़ : नगर निरीक्षक सुधाकर बारस्कर की ताबड़तोड़ करवाई

48 अपराधियों पर कार्रवाई, सट्टा और अवैध शराब पर कसी लगाम

अपराधियों में हड़कंप, अपराध ग्राफ में आई गिरावट

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा।नगर निरीक्षक सुधाकर बारस्कर द्वारा की जा रही सख्त और लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। 21 नवंबर को थाना सिवनी मालवा का कार्यभार संभालने के बाद से ही नगर थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की, जिसका सीधा असर क्षेत्र के अपराध ग्राफ पर देखने को मिल रहा है।

48 अपराधियों पर कार्रवाई, सट्टा और अवैध शराब पर कसी लगाम

पदभार ग्रहण करने के मात्र एक माह के भीतर नगर निरीक्षक सुधाकर बारस्कर द्वारा सट्टा, जुआ और अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। इस अवधि में कुल 48 अपराधियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनमें 12 प्रकरण सट्टा एवं 36 प्रकरण अवैध शराब से संबंधित हैं। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है।

- Install Android App -

पूर्व पदस्थापना का अनुभव बना कार्रवाई की ताकत

उल्लेखनीय है कि सुधाकर बारस्कर पूर्व में वर्ष 2011–2012 के दौरान भी सिवनी मालवा थाने में पदस्थ रह चुके हैं। यहां की अपराध प्रवृत्तियों और अपराधियों की कार्यशैली से भली-भांति परिचित होने के कारण उन्होंने कम समय में ही प्रभावी रणनीति के साथ कार्रवाई की। इसी अनुभव का परिणाम है कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों में भय का माहौल बना हुआ है।

अनुशासित कार्यशैली और टीम पर मजबूत नियंत्रण

नगर निरीक्षक बारस्कर की कार्यशैली को लेकर यह भी चर्चा में है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य कराते हैं। थाना स्टाफ पर उनका पूर्ण नियंत्रण रहता है और अपराधों पर किस प्रकार प्रभावी रोक लगाई जाए, इसका उन्हें गहरा अनुभव है। इसी कारण अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने वाले तत्व भी असहज महसूस कर रहे हैं।

जनता में सुरक्षा का भाव, पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार

नगर निरीक्षक की सख्त कार्रवाई से सिवनी मालवा की आम जनता स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुधाकर बारस्कर जैसे अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की संवेदनशील क्षेत्र में नियुक्ति पुलिस प्रशासन की दूरदर्शिता को दर्शाती है। इसके लिए जनता ने जिला पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

नगर निरीक्षक सुधाकर बारस्कर की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों पर लगाम लगी है और कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।