jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

बिग न्यूज नेमावर: नर्मदा के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का 5 से 6 दिन पुराना शव! खादी के कपड़े में लपेटा हुआ नायलोन की रस्सी से बंधा, हत्या की आशंका ! 

अनिल उपाध्याय नेमावर: देवास जिले में नर्मदा किनारे खादी के कपड़े में लिपटा हुआ नायलॉन की रस्सी से बंधा हुआ एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।. हत्या की आशंका के चलते पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। और शव को सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है।

- Install Android App -

खातेगांव पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर नर्मदा मंदिर के पास इमली घाट नर्मदा नदी के समीप एक शव लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाश पानी में रहने के कारण फूल गई है, जिससे मृतक का चेहरा पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि, मृतक के शरीर पीले रंग के खादी के कपड़े मे लिपटा हुआ काले रंग की नायलॉन की रस्सी से भी बंधा हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को नर्मदा किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति का शव लगभग 6 -7 दिन पुराना होकर जिसकी उम्र लगभग 50 से 55 साल लग रही है। जिसका चेहरा गोल है। ,शरीर दुबला पतला और जिसकी उचाई लगभग 05 फिट 07 इंच लग रही है शरीर पर पीले रंग का खादी का कपड़ा से शरीर हुआ है लिपटा हुआ है उस पर काले रंग की नायलॉन की रस्सी बंधी हुई है और शरीर की चमड़ी गल गई है जिसकी पहचान नही हो पाई है । जिसका शव खातेगांव में पोस्टमार्टम रूम में रखा हुआ है।