jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

Big news : कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कई जिलों में पारा10° से नीचे

MP का मौसम

 

ठण्ड ने पकड़ी रफ्तार | प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10° से कम

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र।प्रदेश में ठंड का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत से आ रहीं शीतल हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा समेत 12 प्रमुख शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

 

भोपाल–इंदौर–उज्जैन में कोहरे की चादर

 

राजधानी भोपाल सहित इंदौर और उज्जैन में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से आवागमन पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने आज रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।

 

एक सप्ताह बाद फिर गिरेगा पारा

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह बाद ठंड और बढ़ सकती है। ठंडी उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड दिसंबर की शुरुआत में ही महसूस होने लगी है।

 

- Install Android App -

शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा — 6.1°C

 

प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 6.1°C तक गिर गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। स्थानीय लोगों ने रात के समय बर्फीली हवा का असर महसूस किया।

 

क्यों बढ़ रही है ठंड ?

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार

उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाएं आ रही हैं

बादल कम होने से रात में तेजी से तापमान गिर रहा है

उत्तर–पूर्वी हवाओं के कारण कई इलाकों में शीतलहर की संभावना है