jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

ब्रेकिंग न्यूज़ : भोपाल में SIR कार्य में लापरवाही: बीएलओ निलंबित

कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, गोविंदपुरा विधानसभा का मामला

बीएलओ को तत्‍काल प्रभाव से निलंबन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर शासन के आदेशानुसार SIR का काम चल रहा है जिसमे सरकार और चुनाव आयोग द्वारा मानिटरिंग की जा रही है। जहां जरा सी भी भूल चूक न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।

 

BLO को किया निलंबित

 

इधर शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में जिम्मेदारी न निभाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कड़े कदम उठाए हैं।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 222 पर पदस्थ बीएलओ दीपेश पराशर को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निर्वाचन संबंधी अहम कार्य में रुचि न लेने और प्रगति संतोषजनक न होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

 

- Install Android App -

घर-घर सत्यापन की जिम्मेदारी

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।

इस अभियान के तहत बीएलओ को घरों में जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करना होता है।मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य विवरणों को एक-एक कर जांचना इस प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा है।

 

लापरवाही पर सख्त रवैया

 

मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को चुनाव आयोग अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है।

इसी कारण प्रशासन उन कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है जो इस कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरतते पाए जा रहे हैं।

 

*इनका कहना है, जिले में SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। – कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर*