jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

ब्रेकिंग न्यूज़ : अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े लेनदेन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

फाइव स्टार होटल में फर्जी IAS बनकर रह रही महिला गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र। प्रदेश के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी बताकर शहर के एक फाइव स्टार होटल में ठहरी हुई थी।

 

इधर महिला की गतिविधियाँ संदिग्ध लगने के बाद पुलिस को सूचित करने पर जब उसकी जांच की गई, तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

 

अंतरराष्ट्रीय फंडिंग से जुड़े लेनदेन का खुलासा

 

जांच में पता चला कि गिरफ्तार महिला 45 वर्षीय कल्पना त्रिंबकराव भागवत, निवासी पडेगांव (चिनार गार्डन), के बैंक खातों में विदेश से बड़ी रकम भेजी गई थी। पुलिस के अनुसार, यह रकम अफगानिस्तान में रहने वाले महिला के कथित बॉयफ्रेंड अशरफ खलील, और पाकिस्तान में रह रहे उसके भाई आवेद खलील के खातों से ट्रांसफर की गई थी।

- Install Android App -

जांच अधिकारियों ने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, वीज़ा दस्तावेज और भारत आने के आवेदन पत्रों जैसी कई संवेदनशील फाइलें भी मिलीं, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

IAS नियुक्ति पत्र और UPSC सूची की फर्जी कॉपी बरामद

 

पुलिस जब उसके होटल कमरे की तलाशी लेने पहुंची, तो महिला ने पहले रौब झाड़कर पूछताछ से बचने की कोशिश की। लेकिन तलाशी में उसके बैग से UPSC 2017 चयन सूची की फर्जी प्रति तथा IAS नियुक्ति पत्र का नकली प्रिंटआउट बरामद हुआ। इन दस्तावेजों की सत्यता परखने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि महिला खुद को फर्जी पहचान के आधार पर अधिकारी बताकर होटल में रह रही थी।

 

मामला गंभीर, ATS और IB की टीमों ने शुरू की पूछताछ

 

महिला के खिलाफ सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े वित्तीय लेनदेन तथा संदिग्ध दस्तावेजों को देखते हुए ATS (Anti Terrorism Squad) और IB (Intelligence Bureau) ने भी जांच में हस्तक्षेप किया है और महिला से गहन पूछताछ जारी है।