टिमरनी: रहटगांव थाना अंतर्गत नजरपुर में एक मासूम ने खेल खेल में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
इधर परिवार के लोगों लोगो ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक का नाम सावन है। माता पिता नहीं है। चाचा धारा सिंह पिता राम सिंह राठौर के साथ बालक रहता था। वो ही उसकी परवरिश करते थे।शव का पीएम कल सुबह होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।