jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Big News : चैकिंग के दौरान 8 करोड़ नकद और 14 करोड़ के जेवरात जब्त

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मददे नजर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 24 अक्टूबर तक पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों से चेकिंग व निरीक्षण के दौरान 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है। जब्त की गई वस्तुओं में 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद भी हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों, इन्फोर्समेंट एजेंसीज द्वारा निगरानी के दौरान 24 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। इसके साथ ही 2731 किग्रा. नशीली वस्तुएं कीमत करीब2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है |

- Install Android App -

जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रूपए कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। अन्य कई सामग्री की कीमत 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रूपए की भी जब्त की हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।