jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

Big News mp : बस स्टेंड से पुलिस ने सदिग्ध युवक से 39 लाख के सोने के जेवर किए जप्त, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने संदेह होने पर उसकी तलाशी ली उसके पास प्लास्टिक की थेली सोने के जेवर भरी हुई थी।

- Install Android App -

मकडाई एक्सप्रेस 24  नर्मदा पुरम /इटारसी : आचार संहिता के लगते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई जो रेल्वे स्टेशन व बस स्टेंड पर अपनी सक्रियता बनाई हुई है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बस स्टेंड के पास घूम रहे संदिग्ध युवक से पूछताछ की और उसके पास से करीब 38 लाख 69 हजार रुपये के सोने के जेवर मिले है। विधानसभा के लिए शहर मे निगरानी के लिए बनी टीम को यह सफलता मिली है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि खूफिया तंत्र से एफएसटी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बस स्टेंड क्षेत्र में घूम फिर रहा है जिसकी हरकते कुछ संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस टीम ने युवक पर निगरानी रखी और उससे सीेधे पूछताछ की तो उसने अपना नाम छोटे राम राठौर बताया वहां आने का कारण पूछा तो वह पुलिस को गोलमाल जबाब देने लगा जिस पर पुलिस ने उस पर दबिश देकर पूछताछ की साथ ही उसके पास थेले में क्या है वह जबाब नही दे रहा था। पुलिस ने संदेह होने पर उसकी तलाशी ली उसके पास प्लास्टिक की थेली सोने के जेवर भरी हुई थी।

पुलिस टीम ने 604.27 ग्राम सोने के जेवर मिले है जिनकी बाजार कीमत करीब 38लाख 69 हजार बताई जा रही है। आम दिनों में प्रशासन और पुलिस एजेंसियां ऐसे मामलों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैंए लेकिन आचार संहिता की वजह से मिले विशेष निर्देश एवं एफएसटी दल गठित होने से लगातार शराब, मादक पदार्थो नगदी और सोने के जेवर बरामद हो रहे हैं।